सितंबर 2017 कर्रेंट अफेयर्स (हिंदी में)

20 अत्यंत महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए।
- बोंडा जनजाती- उड़ीसा
- WEF’s ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत ने 130 देशों के बीच 103 रैंक प्राप्त की है।
- “अंतरा” और “छाया“- दो नए गर्भ निरोधक
- हाल ही में हैम्बर्ग, जर्मनी में विश्व के सबसे शक्तिशाली लेज़र यूरोपीयन एक्स-रे फ्री इलेक्ट्रान लेजर (European XFEL) का अनावरण किया गया।
- जीवन बिंदी- सिंगापुर स्थित एक मार्केटिंग एजेंसी और महाराष्ट्र के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने मिलकर जीवन बिंदी नामक एक सिंदूर बनाया है। इसमें अयोडीन मौजूद है।
- सूर्य किरण अभ्यास – भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास।
- युद्ध अभ्यास- सैन्य अभ्यास वाशिंगटन,अमरीका में 14 से 27 सितंबर 2017 तक भारतीय एवं
अमेरिकी सेनाओं द्वारा आयोजित किया गया। - DRDO द्वारा तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) नाग मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- हाल ही में जारी विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक (GCI) में , भारत को सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं में 40वॉ स्थान दिया गया है, जो पिछले वर्ष की रैंकिंग से एक स्थान कम है।
- अशोक दलवई समिति– किसानों की आय को दोगुना करने हेतु।
- आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council ) EAC-PM आर्थिक एवं अन्य संबंधित मुद्दों पर भारत सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री, को सलाह देने के लिए गठित एक स्वतंत्र निकाय है।
- हाल ही में RBI द्वारा पिछले वर्ष निर्धारित ‘बकेट स्रक्चर’ के अंतर्गत HDFC को Domestic Systematic Important Bank: DSIB के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
- वर्तमान में SBI, ICICI, और HDFC Systematic Important Bank: DSIB के रूपमें सूचीबद्ध हैं।
- कलेवा यर्गी कॉरिडोर– भारत-म्यांमार-थाइलैंड त्रिपक्षीय राजमर्ग।
- रोहिंग्या– अल्पसंख्यक मुस्लिम म्यांमार।
- ब्रिक्स (BRICS) – इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। मूलतः, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे “ब्रिक” के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करता है।
9वीं BRICS सम्मेलन- चीन , सितंबर 2017 - भारतीय प्रधानमंत्री और उनके जापानी समकक्ष ने अहमदाबाद में मुंबइ और आहमदाबाद के बीच देश की पहली 508 किलोमीटर की हाइ-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की नींव रखी।
- दिसंबर 2018 तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चार करोड़ से अधिक घरों को विद्युत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री
सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य‘ का शुभारंभ किया है। - विश्व परमाणु उद्योग स्तिथि रिपोर्ट 2017 (World Nuclear Industry Status Report 2017) के अनुसार, भारत विश्व में परमाणु रिएक्टरों की स्थापना में तृतीय स्थान पर है, जबकि चीन सूची में सबसे उपर है।
- भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (zoological survey of India)
मुख्यालय-कोलकाता
एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल तथा इंडियन म्यूजियम की जीवशास्त्रिय शाखा से विकसित
Like our Facebook Page to stay updated-BPSC Notes FB Page