महत्वपूर्ण फरवरी 2018 कर्रेंट अफेयर्स (हिंदी में)

20 अत्यंत महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए:
- रूल ऑफ़ लॉ इंडेक्स: भारत का 62वाँ स्थान
- वैश्विक वित्तीय गोपनीयता सूचकांक: स्विट्जरलैंड-1; भारत-32वाँ स्थान।
- हाल ही में, मुंबई वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम (WCCF) का सदस्य बनने वाला प्रथम भारतीय शहर बना।
- ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ रिपोर्ट- नीति आयोग द्वारा
- 2018 को यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर द्वारा जारी 6वें अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक, 2018 में भारत का स्थान 44वां है
- ‘विश्व सतत विकास सम्मेलन, 2018’ नई दिल्ली में आयोजित की गई।इस साल शिखर सम्मेलन का विषय ‘पार्टनरशिप फॉर ए रेजिलिएंट प्लैनेट’ है।
- 2 फरवरी, 2018 को World Wetland Day के अवसर पर हैदराबाद की नेकनामपुर झील पर एक अस्थायी तैरता हुआ द्वीप बनाया गया।
- भारतीय नौसेना, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के बीच अंतर-क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के पश्चिमी तट पर त्रि-सेवा समुद्री व्यायाम ‘पश्चिम लहर’ आयोजित किया गया था।
- ‘लामिति‘- भारत एवं सेशेल्स के बीच सातवां संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास
- स्वर्ण त्रिभुज : थाईलैंड, लाओस और म्यांमार की सीमाओं के मध्य का क्षेत्र। अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- गोल्डन क्रिसेंट: यह जगह तीन राष्ट्रों, अफगानिस्तान , ईरान और पाकिस्तान को ओवरलैप करती है। यह एशिया में अवैध अफीम उत्पादन का दूसरा प्रमुख क्षेत्र है।
- 2018-19 आम बजट के साथ श्री अरुण जेटली ने भारतीय किसानो की राहत के लिए किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महा अभियान (कुसुम योजना) की घोषणा की | कुसुम योजना के तहत भारतीय देश कृषि में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी पंपों को सोलर आधारित बनाया जाएगा।
- लंदन इंटरबैंक ऑफर रेट (LIBOR): यह दर बैंक अल्पकालिक ऋणों के लिए एक-दूसरे के लिए शुल्क लेते हैं।
- ई-कुबेर भारतीय रिज़र्व बैंक का कोर बैंकिंग सॉल्यूशन CBS है।
- क्रिसिल और सिडबी बैंक ने भारत का पहला एमएसई मनोभाव सूचकांक क्रिसिडेक्स (CriSidEx) जारी किया। क्रिसिडेक्स एक सम्मिश्रित इंडेक्स है जिसे 8 अलग-अलग सूचकांकों को मिला कर तैयार किया गया है और यह लघु एवं मध्यम क्षेत्र के बारे में व्यापारिक सोच को 0 (बिलकुल ही नकारात्मक) से 200 (पूर्ण रूप से सकारात्मक) के पैमाने पर मापता है।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में फल-सब्दी उत्पादकों के लिए ऑपरेशन ग्रीन की शुरुआत करने की घोषणा की है।
- न्यू डेवलपमेंट बैंक जिसे पहले ब्रिक्स बैंक के अनौपचारिक नाम से भी जाना जाता था ब्रिक्स समूह के देशों द्वारा स्थापित किए गए एक नए विकास बैंक का आधिकारिक नाम है। स्थापना 15 जुलाई 2014। मुख्यालय शंघाई, चीन
- इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्टेशन कॉरिडोर (INSTC): भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अज़रबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए जहाज, रेल और सड़क मार्ग का 7,200 किलोमीटर लंबी बहु-मोड नेटवर्क है। मार्ग मुख्य रूप से जहाज, रेल और सड़क के माध्यम से भारत, ईरान, अज़रबैजान और रूस से माल ढुलाई बढ़ाना शामिल है।
- अश्काबाद समझौता: हाल ही में भारत, अश्गाबात समझौते में शामिल हो गया है। ईरान, ओमान, तुर्केमेंनिस्तान और उज्बेकिस्तान इस समझौते के संस्थापक देश हैं। अश्काबाद समझौता मध्य एशिया एवं फारस की खाड़ी के बीच वस्तुओं की आवाजाही को सुगम बनाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय परिवहन एवं पारगमन गलियारा है।
- अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा जारी ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 180 देशों की सूची में 81वें स्थान पर रखा गया है।
👉20 अत्यंत महत्वपूर्ण जनवरी 2018 कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए
Like our Facebook Page to stay updated-BPSC Notes FB Page