महत्वपूर्ण दिसम्बर 2017 कर्रेंट अफेयर्स (हिंदी में)

20 अत्यंत महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए:

1. वेनेजुएला की अभासी मुद्रा (crypto currency): पेट्रो (Petro)
2. सउदी अरब के स्थान पर इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना।
3. हॉर्नबिल त्योहार- नागालैंड
4. यूनेस्को की ओर से भारत के कुंभ मेले को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता।
5. भारत ने स्वयं को संक्रामक रोग ट्रेकोमा से मुक्त घोषित किया। ट्रेकोमा रोग आँखों में होने वाला एक एक संक्रामक बैक्टीरिया संक्रमण है।
6. स्टेट ऑफ द वर्ल्ड चिल्ड्रेन रिपोर्ट 2017: चिल्ड्रेन इन डिजिटल वर्ल्ड- यूनिसेफ द्वारा जारी
7. ‘एक्साइटोनियम’ नामक पदार्थ के नये रूप की खोज
8. अल्फाबेट इंक का एक्स रिसर्च डिविजन आंध्र प्रदेश के लाखों लोगों को हाईस्पीड वाला इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। यह इंटरनेट लोगों को बिना किसी केबल की मदद से मिल सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत फ्री स्पेस ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी को तैनात किया जाएगा। जिससे प्रति सेंकेट 20 गीगाबाइट इंटरनेट मिलेगा।
9. हाल ही में, भारत का पश्चिमी तट उष्णकटिबंधीय चक्रवात ओखी से प्रभावित हुआ।
10. ऑपरेशन सेव कुर्मा: कछुए पर एक प्रजाति विशिष्ट ऑपरेशन।
11. माजुली द्वीप (असम): दुनिया का सबसे बड़ा नदी(ब्रह्मपुत्र नदी) द्वीप
12. अजय वारियर सैन्य अभ्यास: भारत और UK
13. ब्लू फ्लैग सैन्य अभ्यास: पहली बार इजरायल में संयुक्त युद्धाभ्यास ‘ब्लू फ्लैग’ में शामिल हुई भारतीय वायु सेना।
14. विश्व व्यापार संगठन की 11वीं मंत्रिस्तरीय वार्ता ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) में आयोजित किया गया।
15. गिनी द्वारा 15वें देश के रूप में 6 नवम्‍बर, 2017 को समझौते के प्रारूप के अनुमोदन के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (6 दिसम्‍बर, 2017) संधि आधारित अंतर्राष्‍ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन बन जाएगा। इसका मुख्‍यालय भारत में होगा। संगठन का सचिवालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा संस्‍थान के परिसर में स्‍थापित किया गया है।
16. टू स्टेट सॉल्यूशन: इजरायल फिलिस्तीन
17. भारत वासेनार अरेंजमेंट का 42वां सदस्य बना।
18. वासेनार अरेंजमेंट: इसकी स्थापना जुलाई, 1996 में वासेनार (नीदरलैंड्स) में की गई थी तथा इसी वर्ष सितंबर से इसने कार्य करना शुरू कर दिया। यह परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह और मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम की तरह ही परमाणु अप्रसार की देखरेख करने वाली संस्था है।
19. संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट-2017 के मुताबिक दुनियाभर के प्रवासियों में सर्वाधिक संख्या भारतीयों की, दूसरे स्थान पर मेक्सिको है।
20. मेघालय सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के सामाजिक अंकेक्षण को सरकारी काम-काज का हिस्सा बनाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

👉20 अत्यंत महत्वपूर्ण नवंबर 2017 कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए


Like our Facebook Page to stay updated-BPSC Notes FB Page