महत्वपूर्ण जनवरी 2018 कर्रेंट अफेयर्स (हिंदी में)

20 अत्यंत महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए:
- इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की “ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग” में केवल दो भारतीय शहर – मुंबई और दिल्ली शामिल।
- महाराष्ट्र, सरकारी विभागों को अपने डेटा संग्रह को क्लाउड पर स्थानांतरित करने के लिए अधिदेश जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है।
- संगराई नृत्य- त्रिपुरा
- मनकीडिया जनजाति- ओडिशा
- कालाजार– एक कोशीय परजीवी या जीनस लिस्नमानिया से होता है।भारत में कालाजार फैलाने वाली एक मात्र रोगवाहक मक्खी है – मादा सैंडफ्लाई (फ्लैबोटामस अर्जेंटाइप्स)।
- रोटावैक: रोटावायरस के लिए देश में विकसित और निर्मित टीका लांच। इस टीके से डायरिया के कारण होने वाले नवजातों की मृत्यु की समस्या से निपटने के प्रयासों में तेजी आएगी।
- भारत में कुल प्रजनन दर 2005-06 (NFHS-3) के 7 से घटकर 2015-16 (NFHS-4) में 2.2 हो गई है।
- शिक्षा की स्थिति पर सर्वे करने वाली गैर सरकारी संस्था ‘प्रथम एजुकेशन फांडेशन’ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘असर’ यानी एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट जारी की है।
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ सरे, UK ने इस वर्ष अंतरिक्ष मलबे को हटाने के लिए रिमूव डेब्री मिशन आरम्भ करने का निर्णय लिया है।
- 31 जनवरी को एशिया में सुपरमून, ब्लू मून और ब्लड मून की खगोलीय घटना एक साथ देखने को मिली। जब एक कैलेंडर माह में दो पूर्णिमाएँ हों तो दूसरी पूर्णिमा का चाँद ‘ब्लू मून’ कहलाता है। सुपरमून उस स्थिति को दर्शाता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होता है।
- प्रत्यूष तथा मिहिर: भारत के सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर।
- हाल ही में सिक्किम ने वृक्षों के संरक्षण हेतु इनके साथ सम्बन्ध स्थापित करने की अनुमति दी।
- जनवरी, 2018 को येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से जारी ‘पर्यावरण निष्पादन सूचकांक (EPI)-2018’ में भारत को 177वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
- भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (India’s International Stock Exchange: India INX) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की एक सहायक कंपनी है जो गिफ्ट (Gujarat International Financial Tech) सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज है।
- गुजरात (Gujarat) ने लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में शुरू किए गए अपने तरह के देश के पहले सूचकांक – “लॉजिस्टिक्स ईज़ एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (LEADS) इंडेक्स” में पहला स्थान हासिल किया है।
- राष्ट्रीय जलमार्ग – 1(इलाहाबाद से हल्दिया) सबसे लंबा है जिसकी लंबाई 1620 KM है , जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग – 6 सबसे छोटा है जिसकी लंबाई मात्र 121 KM है।
- विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum-WEF) द्वारा जारी पहली ‘रेडीनेस फॉर द फ्यूचर ऑफ प्रोडक्शन’
रिपोर्ट में वैश्विक विनिर्माण सूचकांक पर भारत को 30वाँ स्थान मिला है। - वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक-2018 में भारत का 81वां स्थान रहा।
- ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक’ रिपोर्ट: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
- विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी समावेशी विकास सूचकांक में भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं में 62वें स्थान पर है।
- सरकार ने रागी और ज्वार जैसे मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2018 को राष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष (National Year of Millets) घोषित किया है।
- आर्कटिक परिषद Arctic Council 1966 में स्थापित किया गया। सदस्यता: कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूस, स्वीडन और संयुक्त राज्य अमेरिका। भारत को पर्यवेक्षक का दर्जा।
- भारत को ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में 43वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप उन देशों का सहकारी और स्वैच्छिक समूह है जो सामग्रियों, उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के निर्यात को नियंत्रित करते हैं ताकि, रासायनिक और जैविक हथियारों (Chemical and Biological Weapons-CBW) के विकास या अधिग्रहण में इनका प्रयोग ना किया जा सके।
👉20 अत्यंत महत्वपूर्ण दिसम्बर 2017 कर्रेंट अफेयर्स PT 2018 के लिए
Like our Facebook Page to stay updated-BPSC Notes FB Page